• Mon. May 25th, 2026

अवैध रूप से रेस्टोरेन्ट में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार

देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों, एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिये सख्त निर्देश दिये गये हैं।

अंग्रेजी अवैध शराब बरामद

           दिनांक 04/09/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के वल्मरा में एक रेस्टोरेंट से मनोज सिंह के कब्जे से 12 बोतल देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्का  व 03 बोतल मेकडवल अंग्रेजी अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। 

पूछताछ

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह  रेस्टोरेंट में लोगों को शराब बेचकर कुछ रुपये कमा लेता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-


         मनोज सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम तामाढौन, देघाट जिला अल्मोड़ा


 
थाना देघाट पुलिस टीम–

1.उ0नि0  हरविन्दर कुमार
2.कानि0 नीरज सिंह बिष्ट
3.कानि0 उपेन्द्र यादव

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *