• Mon. Mar 9th, 2026

    अल्मोड़ा: भैसियाछाना विकास खंड से मंगल रावत को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर रीठागाड के जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

    धौलछीना बजार में मंगल रावत का स्वागत के साथ भाजपा को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया

    अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना विकास खंड से मंगल रावत को  मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर रीठागाड के जनप्रतिनिधियों ने भैसियाछाना विकास के मुख्यालय धौलछीना में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मंगल रावत को मंडल अध्यक्ष के लिए शुभकामनाएं दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने साझ बाज के साथ धौलछीना बजार में मंगल रावत का स्वागत के साथ भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया।

    रीठागाड क्षेत्र विकास खंड भैसियाछाना 11विकास खंडों में पिछड़ा हुआ विकास खंड -मंगल रावत
    इधर मंगल रावत ने दो बार भैसियाछाना विकास से मंडल महामंत्री के पद के साथ आज मंडल अध्यक्ष के पद के कार्यभार संभालते हुए कहा, मैं इस अध्यक्ष पद की गरीमा को तब स्वीकार करुंगा जब अपने भैसियाछना विकास खंड की मूलभूत समस्यायों के निराकरण हेतू अल्मोड़ा जिले के साथ-साथ उत्तराखंड सरकार तक अपने स्तर तक बात रखूंगा।रीठागाड क्षेत्र विकास खंड भैसियाछाना 11विकास खंडों में पिछड़ा हुआ विकास खंड है।मंगल रावत ने मंडल अध्यक्ष के पद को  संबोधित करते हुए कहा है मेरी तरफ से जितनी भी कोशिश होगी में विकास खंड भैसियाछाना की मूलभूत समस्यायों के निराकरण हेतू हमेशा प्रयासरत रहूंगा, लेकिन मुझे जनता का सहयोग मिलना चाहिए।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *