• Mon. May 25th, 2026

Almora बड़ा हादसा; गोदी में कार दुर्घटना, एक की मौत

अल्मोड़ा में आज दिनांक 30-07-25 को सुबह 05:15 बजे पनुवादोखन के पास गोदी में दिल्ली से तिमली देघाट की ओर जा रही टैक्सी कार संख्या UK19 TA-2494 अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई।जिसके बाद सूचना पर भतरौजखान पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस हादसे में चालक सुरेश कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र बहादुर राम निवासी स्याल्दे,अल्मोड़ा व मोहित कुमार उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र चंदनराम निवासी ग्राम तिमली पिपोरा स्याल्दे अल्मोड़ा गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।जिस पर रेस्क्यू कर चालक सुरेश कुमार को 108 एम्बुलेंस से रामनगर भिजवाया गया। उक्त दुर्घटना में मोहित की मौके पर मृत्यु हो गई है । पंचायतनामा आदि की कार्यवाही की जा रही है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *