• Tue. May 26th, 2026

ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ


ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेल कूद ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सराईखेत के खेल मैदान में शुरू हो गए हैं। स्याल्दे विकास खंड के इन खेलों के आयोजन का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य श्री पुष्कर राम, ब्लॉक खेल समन्वयक श्री यशपाल सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि व ब्लॉक अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ स्याल्दे श्री मान सिंह रावत ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन श्री हरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।
पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर दौड़ u 19 बालक में दीपक मनराल, बालिका सरोजनी, u 17 बालिका 100 मीटर दौड़ सोनिया मनराल, u 19 100 मीटर दौड़ धीरज सिंह, u 14 लम्बी कूद बालक , पंकज कुमार, u 17 बालक 1500 मीटर दौड़ पीयूष चंद्र शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए श्री हरीश सिंह रावत, श्री दिनेश रावत, श्री नितिन चौहान,तुलसी रावत, ट्विंकल नरूला, मनीष भैसोड़ा, पंकज कुमार, सहित विकास खंड के अनेक खेल शिक्षक उपस्थित रहे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *