• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत एसएसजे में किया गया स्थलीय निरीक्षण

  मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एसएसजे यूनिवर्सिटी के विधि संकाय में स्थित सभागार का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आगामी लोक सभा निर्वाचन में कार्मिकों के होने वाले प्रशिक्षण को लेकर इस सभागार का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभागार में बैठने की व्यवस्था, बिजली, पानी, प्रसाधन समेत अनेक व्यवस्थाओं को परखा तथा संबंधितों को कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं । उन्होंने कहा कि जो भी कमियां हैं उन्हें दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सत्रों के निर्विघ्न रूप से आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी एडी बलोदी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता यूपीसीएल कन्हैया कुमार मिश्रा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *