• Tue. May 26th, 2026

बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिक व ठेकेदार पर की दस हजार की चालानी कार्यवाही

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लमगड़ा पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

सत्यापन हेतु भवन स्वामियों, ठेकदारों को किया जागरुक

देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों, जनपदों से जनपद में कार्यरत, निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों,फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार, मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-19.06.2024 को थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।
दौराने चैकिंग 01 मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार व 01 ठेकेदार को बिना सत्यापन मजदूर रखने पर दोनो के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 5000- 5000/- रु0 की नगद चालानी कार्यवाही गयी। साथ ही लोगो के किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार/घरेलु नौकर आदि नहीं रखने के सख्त हिदायत दी गयी।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *