• Tue. May 26th, 2026

चनौदा सोमेश्वर पहुंचकर एसएसपी अल्मोड़ा ने लिया स्थिति का जायजा

रात्रि में भारी बारिश के कारण सड़क, मकान व दुकानों में मलवा आ गया था

एसएसपी अल्मोड़ा ने चनौदा सोमेश्वर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा , पुलिस बल को दिये आवश्यक निर्देश

रात्रि में अल्मोड़ा,सोमेश्वर से कौसानी रोड पर चनौदा के पास भारी बारिश के कारण काफी बड़े-बड़े पत्थरों के बोल्डर,मलवा आ गया था। जिससे यातायात पूर्ण रुप से बाधित हो गया था।

देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 09/05/2024 की प्रातः चनौदा सोमेश्वर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया और *थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह* व पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
अभी जेसीबी मशीनों द्वारा मलवा हटाकर सड़क खुलवाने का कार्य प्रगति पर है। मलवे में दबे वाहनों निकाला जा रहा है,यातायात पूर्ण रुप से बाधित है। किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है ।

पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *