• Mon. May 25th, 2026

अल्मोड़ा: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का फूंका पुतला, मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की काँग्रेसियों ने उठाई प्रबल माँग

मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन कर काँग्रेसियों ने लगाये मुर्दाबाद के नारे

अल्मोड़ा- प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा विगत दिवस काँग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं एंव पूर्व प्रधानमंत्रियों की शहादत पर अपनी तुच्छ मानसिकता क परिचय देते हुए पत्रकारों के समक्ष अभ्रद टिप्पणी करने के खिलाफ काँग्रेसियों ने आज जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्रित होकर मंत्री गणेश जोशी के पुतले को आग के हवाले कर मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाये।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गये है। जनहित की समस्याओं को दूर करने में विफल मंत्री काँग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं और देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देकर अपनी शॆक्षिक योग्यता का परिचय दे रहे हैं, ऎसे मानसिक रोगी मंत्री को मुख्यमंत्री को तत्काल मंत्रीमंडल से बाहर करना चाहिए।
पूर्व प्रांतीय सचिव एंव नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी ने कहा कि प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संविधान द्वारा प्रदत्त राज्य निष्ठा की गोपनीयता एंव शपथ का अपमान करके देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों की शहादत पर मानसिक रोगी के तहत अभद्र टिप्पणी की जिसका कांग्रेसजन तीव्र विरोध करते हैं और मंत्री गणेश जोशी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आन्दोलन की जननी रही मंसूरी के आन्दोलनकारियों का भी अपमान किया हैं। ऎसे मानसिक रोगी मंत्री को मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।
नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने मंत्री गणेश जोशी से देश की जनता से माफी माँगकर सार्वजनिक राजनीति से सन्यास लेने की पुरजोर माँग की।
रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि सॆनिक बाहुल्य उत्तराखण्ड राज्य के सॆनिक कल्याण मंत्री देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री एंव विश्व की लॊह महिला की शहादत पर जो अशोभनीय टिप्पणी दी, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं ऎसे मंदबुद्धि मंत्री को तत्काल मंत्रीमंडल से बहार करना हितकर होगा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला जिला महामंत्री राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, नगर प्रभारी एंव पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, रेडक्रास सोसाइटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, ब्लाँक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ड, अम्बीराम आर्य, प्रमोद पंवार भीमा, नारायण दत्त पाण्डेय, परितोष जोशी, सुनील कर्नाटक, प्रदेश सोशल मीडिया महासचिव शरद चन्द्र साह, बाल विक्रम रावत, अमित बिष्ट, प्रदेश सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, सरस्वती रोडिया, महेश चन्द्र आर्य, देवेन्द्र सिंह बिष्ट गुडडू , रितिक नयाल, संजय कर्मयाल, गोपाल भट्ट, देव सिंह कनवाल, नितिन रावत, पूरन सिंह अधिकारी, मनोज बिष्ट, नवल बिष्ट आदि मॊजूद थे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *