• Mon. May 25th, 2026

अल्मोड़ा: सिलेंडर ब्लास्ट होने से हलवाई की दुकान में लगी आग

अल्मोड़ा। आज सुबह यहाँ एक दुकान में आग लगने की खबर सामने आई। नगर के कारखाना बाजार स्थित प्रसिद्ध केशव हलवाई की दुकान में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर बलास्ट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से दुकान में काम करने वाला एक कर्मचारी झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। कारीगर की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।

सिलेंडर का धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा इलाका दहल उठा। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट तब हुआ जब कड़ाई में दूध उबाला जा रहा था। जो सिलेंडर बलास्ट हुआ उसमें गैस कम थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

सिलेंडर बलास्ट होने से आस पास के लोगों में भय का माहौल है। फिलहाल गैस सिलेंडर ब्लास्ट से कितना नुकसान हुआ है इसकी सही सूचना नहीं मिल पाई है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि बलास्ट आज सुबह लगभग पौने नौ बजे हुआ।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *