• Tue. May 26th, 2026

क्वारब में रास्ता खराब होने से व्यापारी व जनता परेशान, केंद्रीय मंत्री टम्टा से जल्द समाधान करने की मांग

Byswati tewari

Oct 17, 2024

क्वारब में रास्ता खराब होने से व्यापारी व जनता परेशान, केंद्रीय मंत्री टम्टा से जल्द समाधान करने की मांग

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के शिष्ट मंडल ने आज केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री, अजय टम्टा,भारत सरकार से भेंट कर क्वारब स्थित पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से अल्मोड़ा नैनीताल राज्य सड़क मार्ग के बार बार बाधित होने से यातायात ठप होने से जनता व व्यापारियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की माँग की।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने कहा की विगत दो माह से अल्मोड़ा-नैनीताल हाईवे स्थित क्वारब में लगातार पहाड़ी से सड़क मार्ग में भूस्खलन का सबसे बड़ा दंश अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों की पर्वतीय क्षेत्र की जनता सहित प्रतिदिन हजारों यात्रियों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट व्यापारियों, टैक्सी-बस-ट्रक एवं अन्य निजी वाहन के संचालकों को झेलना पड़ रहा है। विगत कई माह से एन एच विभाग सहित जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी भी इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं ढूँढ पाये है। जिससे आये दिन पर्वतीय क्षेत्र की जनता व व्यापारियों को उक्त स्थान में जान जोखिम में डालकर अपने कार्य को बड़ी परेशानियों के साथ करना पड़ रहा हैं।
देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा ने मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि इससे पहले मानसून में अल्मोड़ा की जनता व व्यापारियों को उक्त स्थान में भूस्खलन के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा है और अब मानसून की समाप्ति के बाद भी क्वारब भूस्खलन ने जनता को भारी परेशानियों में डाल दिया है। दीपावली का त्योहार निकट है। भूस्खलन के कारण आम जनता से लेकर व्यापारी वर्ग सहित ट्रक, बस, टैक्सी सहित ट्रान्सपोर्ट व्यवसायियों को सड़क मार्ग में भूस्खलन से अतिरिक्त आर्थिक व्यय करना पड़ रहा हैं। जिसका सीधा असर आम जनता एवं व्यापारियों की जेब पर पड़ रहा है। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए उक्त पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करने वाले लाखों की संख्या में नौकरी करने वाले , जिले से बाहर अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ व उनके परिजन अपने मूल गृह क्षेत्र में आते है, उन लोगों को भी उक्त स्थान पर सड़क मार्ग की दिक्कतों से सामना करना पड़ेगा।दीपावली त्योहार से सभी व्यापारियों को आम जनता से व्यापार में वृद्धि की काफी ज्यादा आशायें होती है परन्तु क्वारब सड़क मार्ग के आए दिन बंद रहने से व्यापारियों के कारोबार के साथ-साथ आम जनता भी प्रभावित हो रही है।
अतः देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा महोदय से निवेदन करता है कि व्यापारियों एवं आम जनमानस की परेशानियों को देखते हुए जल्द-से-जल्द क्वारब राज्य सड़क मार्ग को पूर्ण रूप से ठीक कराने के लिए एक विशेषज्ञों की टीम गठित कर यथाशीघ्र खोलने का आदेश जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को आदेशित करें।
ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, मदन रावत, राजेंद्र तिवारी, सुमित टम्टा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, अतुल वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी,, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दीपक नायक, सुधीर गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *