• Tue. May 26th, 2026

युवाओं से वोटर टर्न आउट को बढ़ाने के लिए रील कंपटीशन का आयोजन

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 मेंजनपद की वोटर टर्न आउट को बढ़ाने हेतु एवं मतदाताओं की मतदान हेतु शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अनेक मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन में किया जा रहा है उसी क्रम में स्वीप के अंतर्गत युवाओं हेतु रील कंपटीशन का आयोजन किया जा रहा है इस कंपटीशन में निशुल्क भाग लिया जा सकता है इसके लिए थीम मतदाता जागरूकता और युवाओं के लिए वोट अपील रखा गया है कोई भी इस कंपटीशन में भाग ले सकता है जो भी इस कंपटीशन में भाग लेंगे वह इसमें दिए गए बारकोड को स्कैन कर रील को जिला प्रशासन के इंस्टाग्राम आईडी पर टैग करे या रील बनाकर अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर डालने के साथ-साथ दिए गए व्हाट्सएप नंबर या ईमेल आईडी में भी भेजे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त रील वाले प्रतिभागी को आकर्षक गिफ्ट हैंपर प्रदान करने के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2024 है।
विनोद कुमार राठौड़ जिला समन्वयक स्वीप अल्मोड़ा

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *