• Fri. Apr 24th, 2026

    लमगड़ा विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम, लड़कियों ने मारी बाज़ी

    Byswati tewari

    Oct 7, 2023

    लमगड़ा विकासखंड के ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम आज दिनांक 5 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं।

    इसमें खेल संयोजक प्रधानाचार्य जीआईसी जसकोट जयप्रकाश मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख विक्रम बगड़वाल, ज्येष्ठ प्रमुख दीवान सिंह बोरा, बालम कपकोटी, पी टी ए अध्यक्ष अमर प्रकाश, एसएमसी अध्यक्ष हरीश कपकोटी सहित विकासखंड के ब्लॉक खेल समन्वयक विनोद कुमार आदि ने संबोधित किया संचालक नीरज बिष्ट व रमेश धपोला ने किया।

    खेलकूद कार्यक्रमों में डा त्रिभुवन मीनाक्षी जोशी, प्रकाश लाल वर्मा, सीमा अरोड़ा, नाजिस सिद्दीकी, शेफाली पांडे, नारायण सिंह, संदीप चौधरी,चंदन बिष्ट, विजय चौहान,सुधा भट्ट, कमलेश जोशी,मुकेश, राजू, राकेश,आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, देवेश बिष्ट,दिनेश मत्तोलिया, जानकी जोशी, तारा सिंह बिष्ट, अफरोज अंसारी,आनंद डॉ नमिता तिवारी, दीप बोहरा, मेर, इंदिरा अलमिया, कला भट्ट, मुन्नी कोरंगा बिष्ट गीता पत आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।

    खेलकूद के प्रारंभ में उद्घाटन क्षेत्र प्रमुख विक्रम बगड़वाल व संयोजक डॉ जयप्रकाश द्वारा किया गया। जीजीआईसी जलना की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गया गया। अंडर 17 में 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान बिमला फरतियाल, द्वितीय स्थान दिया बिष्ट जीआईसी मेरगांव, तृतीय स्थान जी जी आई सी जलना की हिमानी ढैला रही। 1500 मीटर अंदर 17 में हिमानी ढैला प्रथम, मनीषा बिष्ट, प्रियंका तृतीय स्थान पर रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *