• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा से मिला ग्रीन हिल्स ट्रस्ट परिवार

साहित्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की परंपरा को समर्पित प्रथम अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2023 अल्मोड़ा मे मनाया जाएगा। यह आयोजन ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के तत्वावधान में 30 जून से 2 जुलाई 2023 तक आयोजित होने जा रहा है। तीन दिन तक हिमालय की गोद में आयोजित होने वाला यह आयोजन साहित्य, संगीत, कला और संस्कृति को समर्पित होगा। इस आयोजन में संपूर्ण भारतवर्ष से अनेक संगीतज्ञ, स्पीकर, कलाकार, लेखक और कवि प्रतिभाग करेंगे। जिसमें ज्यादा फोकस उत्तराखंड के कलाकारों और लेखकों पर रहेगा।

इस अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान का रहेगा जो परिचर्चा, बुक रीडिंग, प्रदर्शनी आदि की श्रृंखला के माध्यम से संपन्न होगा। इस आयोजन के माध्यम से साहित्यकारों और कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा जो नये परिपेक्ष्य में नए विचारों का आदान प्रदान करेंगे।

यह आयोजन ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित है जिसके सह प्रायोजक अनकॉमनसेंस फिल्म, होटल शिखर, स्टूडियो बारडो और अल्मोड़ा किताब घर रहेंगे। एजुकेशन पार्टनर के रूप में ग्राफिक एरा इस फेस्टिवल में अपना साथ देगा। इस आयोजन में अनेक प्रकार की गतिविधियां संचालित रहेंगी जो हर उम्र के व्यक्तियों की रुचि के हिसाब से होगीं। इनमें कुछ किताबों का विमोचन, काव्य पाठ, परिचर्चा प्रतिदिन संगीत के कार्यक्रम, कला और फोटोग्राफी प्रदर्शनी आदि भी शामिल रहेंगे।

इस कार्यक्रम के संबंध में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं उनकी टीम के साथ मुलाकात करके कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की सचिव वसुधा पंत ने बताया कि कैलाश शर्मा द्वारा कार्यक्रम मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया है। इस मीटिंग में ग्रीन हिल्स की डा वसुधा पंत, कैलाश शर्मा, राजेश बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र वल्दिया आदि उपस्तिथ रहे। उन्होंने आगे कहा की हम लोग उत्साहित हैं और पूरे भारतवर्ष से आप को आमंत्रित करते हैं कि अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में आप आए और हमारे साथ मिलकर इस साहित्य और संस्कृति के महोत्सव का आनंद लें।

वसुधा पंत ने आगे कहा की साहित्य में सूचना देने और लोगों को एक दूसरे से जोड़ने की विरल शक्ति होती है हमें आशा है कि आप समृद्ध साहित्य और सांस्कृतिक विरासत से इस अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2023 के माध्यम से जोड़ पाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल की वेबसाइट www.almoraliteraturefestival.org पर विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम के पेज पर भी आप अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल को फॉलो कर सकते हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *