Almora महिला थाना पुलिस टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में लगायी चौपाल Mahila police station team installed chaupal in rural areas
ग्रामीणों तक महिला सुरक्षा,नये कानून,साइबर सहित विभिन्न विषयों की लाभप्रद जानकारी पहुंचायी
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारियों को नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिस क्रम में सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम अपर उ0नि0 तनुजा ह्यांकी, म0कानि0 इंदिरा भट्ट जोशी, म0कानि0 द्रौपदी सुयाल, म0कानि0 रजनी जोशी द्वारा ग्राम तल्ला बल्टा में जागरूकता अभियान चलाकर गांव की महिलाओं व अन्य लोगों को साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नं0 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही डायल 112,महिला हेल्पलाईन नं0 1090, बाल विवाह के दुष्परिणाम, महिला अपराध व नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा के लिये किये गये प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व ह्यूमन ट्रैफिकिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।सभी महिलाओं से अपील की गई कि अपने परिजनों को हमेशा यातायात नियमों का पालन करने को कहे और नाबालिग बच्चों को वाहन न देने के लिये बताया गया।
