• Tue. May 26th, 2026

Almora News: 1 साल से फरार चल रहे 5000 के इनामी वांटेड नशा तस्कर को पुलिस ने पंजाब से धर दबोचा

Almora News: 1 साल से फरार चल रहे 5000 के इनामी वांटेड नशा तस्कर को भतरौजखान पुलिस टीम ने मोहाली पंजाब से धर दबोचा

एसएसपी अल्मोड़ा के कड़े एक्शन से अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

पुलिस से बचने के लिये लगातार बदल रहा था पहचान और स्थान

मामला- दिनांक 17-01-2024 को मोहान चैक पोस्ट पर ओमनी वैन CH 01BR5152 को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो चालक वैन को छोड़कर फरार हो गया था,वाहन को चेक करने में 50 kg अवैध गांजा बरामद हुआ,जिस पर थाना भतरौजखान में एफआईआर न0 02/2024 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त तब से फरार चल रहा था।

श्री देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष भतरौजखान को फरार चल रहे वांटेड अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिये निर्देशित किया गया था।
लगभग 1 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

दिनांक 12/01/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वांटेड की तलाश में रवाना हुई ।
पुलिस टीम द्वारा लगातार कई दिनों से रैकी (सुरागरसी-पतारसी) कर अभियुक्त के बारे में जानकारी जुटाई गई थी।दिनांक 12/01/2025 को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से इनामी नशा तस्कर वीरू को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम से बचने के लिये लगातार अपनी पहचान छुपाकर रहता था और समय-समय पर स्थान बदलकर रह रहा था। वांटेड अभियुक्त का भाई भी 03 साल पहले नशा तस्करी में पकड़े जाने पर जेल मे बंद है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
वीरू उम्र 40 वर्ष पुत्र लालू राम निवासी- रूधोली ,सल्ट,अल्मोड़ा
पुलिस टीम-

  1. उपनिरीक्षक श्री संजय जोशी,प्रभारी चौकी भिकियासैंण अल्मोड़ा।
  2. उपनिरीक्षक श्री भुवन जोशी (टैक्निकल टीम)
  3. हेड कानि0 श्री महेन्द्र सिंह-थाना भतरौजखान
  4. हेड कानि0 श्री प्रकाश कुमार-थाना भतरौजखान

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *