• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: चार पेटी देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, कार सीज़

web fast news logo

अल्मोड़ा पुलिस के थाना चौखुटिया द्वारा ओमनी कार से 04 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कार सीज की गई।

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशानुसार चौखुटिया पुलिस द्वारा दिनांक- 29/3/2023 को चेकिंग के दौरान ओमनी वैन कार नंबर- UK 01-TA-3593 से 04 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त देवी सिंह मेहरा को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त परिवहन कार को सीज कर थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त देवी सिंह मेहरा पुत्र नारायण सिंह मेहरा , ग्राम थानी गांव नैगाड, पो0 गनाई, थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा का निवासी हैं जिससे 4 पेटी में कुल 48 बोतल देशी शराब जिसकी कीमत 15000/-( पंद्रह हजार रुपये) बरामद हुई

पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट प्रभारी चौकी मासी और कांस्टेबल दिनेश चंद्र, थाना चौखुटिया शामिल रहें।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *