• Mon. May 25th, 2026

Almora News: सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों के कार्यों की जिलाधिकारी पाण्डेय ने की समीक्षा

अल्मोड़ा, 2 अप्रैल 2025 जनपद के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों के कार्यों तथा उनके माध्यम से दी जा रही तकनीकी शिक्षा के संबंध में संस्थानों के अधिकारियों के साथ आज जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संस्थानों में कार्यरत स्टाफ, बच्चों की संख्या, संस्थानों में संचालित किए जा रहे व्यावसायि एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा रोजगार का बहुत बड़ा माध्यम है। इन संस्थानों की स्थापना भी इस उद्देश्य से की गई कि बच्चे अच्छी तकनीकी शिक्षा ग्रहण करें एवं रोजगार प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई की गुणवत्ता को बढ़ावा दिया जाए। बच्चों को आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराए हुए पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाए। जिलाधिकारी ने संस्थानों के संचालन में आ रही समस्याओं को भी जाना तथा उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रिंसिपल महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा रेखा असवाल, प्रिंसिपल जैंती पॉलिटेक्निक संजय कुमार, प्रिंसिपल मल्ला सालम पॉलिटेक्निक प्रजापति पलहड़िया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *