• Tue. May 26th, 2026

Almora News: चरस तस्करी में संलिप्त स्कूटी से फरार युवक गिरफ्तार

Almora News: चरस तस्करी में संलिप्त स्कूटी से फरार युवक गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर कसी जा रही हैं नकेल

मामला-
विगत दिनांक 03.03.2025 को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी द्वारा स्कूटी संख्या UK01-D-1599 की डिग्गी से 1.027 किलोग्राम चरस बरामद करते हुए 01 अभियुक्त हरीश चन्द्र जोशी को गिरफ्तार कर मु0अ0स0- 18/2025 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम पंजीकृत किया गया था और स्कूटी में सवार दूसरा अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

एक्शन-
श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सम्बन्धितों को चरस तस्करी में संलिप्त फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये थे।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चरस तस्करी में संलिप्त फरार अभियुक्त भगवत सिंह सैलाल की सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज दिनांक 05.03.2025 को बेस चिकित्सालय से आगे करबला की ओर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का विवरण-
भगवत सिंह सैलाल पुत्र त्रिलोक सिंह सैलाल निवासी गुरुरानीखोला जनपद अल्मोड़ा

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-
1-उ0नि0 श्री बृज मोहन भट्ट
2-उ0नि0 श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा
3-कानि0 श्री गणेश पाण्डे

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *