• Tue. May 26th, 2026

Almora News: सड़क सहित अट्ठारह सूत्रीय मांगों को लेकर गोदी में अनशन शुरू


पहले दिन संघर्ष समिति के अध्यक्ष सहित पांच लोग बैठे अनशन पर



खीड़ा, गोदी,तड़ागताल संयुक्त संघर्ष समिति ने तड़ागताल व खीड़ा सड़क का नवनिर्माण सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष का बिगुल बजाते हुए आंदोलन का आगाज कर दिया है l
अनशन स्थल गोदी तिराहे पर पहले दिन संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री भुवन कठायत, श्री दीपक कठायत,श्री देवेंद्र रावत,श्री धन सिंह भैलवाल व श्री गुसाईं सिंह मेहरा सहित पांच लोग क्रमिक अनशन पर बैठे हैं l
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर रोष जताते हुए आर पार के संघर्ष का एलान किया है l वक्ताओं ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि राज्य बनने के बाद के 22 साल बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अनशन पर बैठना पड़ रहा है l सभी वक्ताओं ने आंदोलन को एकजुट होकर मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए हर सम्भव सहयोग की बात कही l
सभा को पांचों अनशनकारियों के अलावा संघर्ष समिति के संयोजक माधो सिंह बिष्ट, राजधानी संघर्ष समिति अध्यक्ष नारायण सिंह, गेवाड़ विकास समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी,अशोक कुमार,हेम चन्द्र, राकेश बिष्ट, शिव कुमार, दिगम्बर नेगी,हीरा सिंह पटवाल सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया l संचालन कुंदन सिंह कठायत ने किया l
अन्य वक्ताओं व उपस्थित लोगों में
राजेन्द्र साई,चंद्रा कोहली,लाल चंद,मोहन सिंह बिष्ट,बीरेंद्र कठायत,आनन्द कठायत,मनोज बिष्ट, महेंदर सिंह,लाल सिंह रणजीत सिंह, गोपाल सिंह,देव सिंह, मोहन मेहरा,नारायण कन्याल, राम बहादुर, भूर सिंह, हरीश सिंह, गुसाईं सिंह मेहरा, सोनी तिवारी, महेंद्र बेड़ियां, नरेंद्र गिरी,हर सिंह लमकोटी, भगवत मेहरा, खीमसिंह, गंगा गिरी,मोहन बेड़ियां सहित लोग मौजूद थे l


हेम कांडपाल
हमारा मंच, हमारी बात

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *