• Mon. May 25th, 2026

लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ मिलकर निकाला फ्लैग मार्च

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए धौलछीना पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ मिलकर थाना क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आज दिनांक 06/03/2024 को थाना धौलछीना क्षेत्र में पुलिस बल व एसएसबी जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनमानस को आगामी लोकसभा निर्वाचन में भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित/आश्वस्त कर सुरक्षा का भाव पैदा करना था । वहीं उपद्रवी व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने /शांति/कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
थाना धौलछीना पुलिस बल ने एसएसबी जवानों के साथ बाड़ेछीना व धौलछीना बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया । फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *