• Wed. Dec 17th, 2025

    अल्मोड़ा: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विकास भवन सभागार में “संगठन से समृद्धि” अभियान का हुआ शुभारंभ

    संगठन से समृद्धि अभियान का मकसद किसी ग्रामीण महिला को पीछे नहीं छोड़ना यानि सभी ग्रामीण समुदायों को एक साथ लाना है।

    मंगलवार 18 अप्रैल 2023 को डे-एनआरएलएम योजनान्तगर्त संगठन से समृद्धि अभियान का शुभारम्भ माननीय मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छूटे हुए प्रत्येक पात्र ग्रामीण महिला को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जोड़ना है। इसके अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा अन्तर्गत कार्यरत परिवारों की महिलायें, विभिन्न विभागों व परियोजनाओं अन्तर्गत गठित समूहों की पात्र महिलाओं को भी एनआरएलएम अन्तर्गत आच्छादित करना है। यह अभियान 18 अप्रैल से 30 जून, 2023 तक चलाया जायेगा। इसका शुभारम्भ का प्रसारण वचुअली माध्यम से किया गया। यह अभियान 1.1 लाख SHGs की आशा के साथ सभी राज्यों में चलाया जाएगा।

    अल्मोड़ा में भी हुई शुरुआत

    इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा के विकास भवन सभागार में अभियान का शुभारम्भ चन्दा फर्त्याल परियोजना निदेशक, डीआरडीए, अल्मोड़ा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया एवं अभियान का उद्देश्य और रणनीति प्रतिभागियों के साथ साझा की गयी।

    इस अवसर पर हवालबाग विकास खण्ड से स्वयं सहायता समूहों की 70 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी हवालबाग, जिला थिमेटिक विशेषज्ञ एनआरलएम, ग्रामीण वित्त समन्वयक , उपासक डीपीएम रीप, डीपीएम डीडीयूजीकेवाई, ब्लाक मिशन प्रबन्धक हवालबाग एवं एनआरएलएम जनपद स्तरीय समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

    संगठन से समृद्धि अभियान का उद्देश्य

    संगठन से समृद्धि अभियान का प्राथमिक उद्देश्य सुविधा वंचित ग्रामीण समुदायों को एक साथ लाना है। क्यों कि आज भी देश में अधिकांश ग्रामीण या महिलाएं दीनदयाल अंत्योदय योजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के लाभों से वंचित हैं। साथ ही इसका मकसद स्वयं सहायता समूह (SHGs) के अंतर्गत सभी कमजोर और सीमांत ग्रामीण परिवारों को एक साथ लाना है। जिससे इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदान किए जा रहे लाभ सभी ग्रामीण महिलाओं को मिल सकें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *