• Tue. May 26th, 2026

almora: पुलिस लाइन में नियुक्त हे० कानि० संजय कुमार का असामयिक निधन

पुलिस लाइन में नियुक्त हे० कानि० संजय कुमार का असामयिक निधन

जनपद के पुलिस लाइन में नियुक्त हे० कानि० संजय कुमार का स्वास्थ्य खराब होने के कारण सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान दिनांक- 24.01.2024 की रात्रि में उनका असामयिक निधन हो गया है। 

पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति

हे० कानि० स्व० संजय कुमार वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन  किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।  उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

सादर नमन एवं श्रद्धांजलि

    अल्मोड़ा पुलिस बल दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *