• Mon. May 25th, 2026

मूसलाधार बारिश से इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार ढही

यहां मूसलाधार बारिश के चलते एमडी तिवारी इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार ढह गई। वहीं पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि शनिवार को द्वाराहाट में 53.5 मिमी बारिश हुई। बारिश से दूनागिरी रोड स्थित कलमठ के पानी ने विकराल रूप धारण कर लिया था। वहीं लोगों ने भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने पर आक्रोश जताया है। वहीं, स्कूल की सुरक्षा दीवार ढहने पर विद्यालय प्रबंध समिति ने भी रोष जताया है।

मूसलाधार बारिश से ढही दीवार

बारिश से शनिवार की रात मूसलाधार बारिश से एमडी तिवारी इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार ढह गई। साथ ही कलमठ का पानी लोगों के मकानों में भी घुस गया। एमडी तिवारी इंटर कॉलेज की दीवार इस पानी से ढह गई। पूरा परिसर मलबे से पट गया। इससे स्कूल के भवन पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं, लोगों के घरों में भी पानी घुस गया।

लोगों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कलमठ से बहने वाले पानी से उनके मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  उनका कहना है कि उटौड़ स्थित कलमठ के पानी की उचित निकासी की मांग वह सालों से करते आए हैं, लेकिन लोनिवि उनकी मांगों को अनसुना कर रहा है। कहा कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *