• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: शारदा स्कूल की अहाना ने मारी बाज़ी

स्वामी विवेकानंद की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में आयी प्रथम

राम कृष्ण कुटीर अल्मोड़ा द्वारा आयोजीत स्वामी विवेकानंद जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अहाना बर्थवाल ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

सीनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में खुशबू फर्स्वाण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रीतिका टम्टा कृतिका पांडे, देवाशीष शाह, सृष्टि शाह, यक्षिता जीना, मैत्रिया पांडे ने प्रतिभाग किया था।

इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *