• Mon. May 25th, 2026

अल्मोड़ा: चौखुटिया के विभिन्न महिला संगठनों ने किया महिला सम्मेलन का आयोजन, उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा अच्छा स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा, आर्थिक मजबूती यही है महिला सशक्तिकरण का फॉर्मूला

Byswati tewari

Jan 10, 2023

अल्मोड़ा डेस्क – चौखुटिया ब्लॉक के विभिन्न महिला संगठनों के माध्यम से एक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला संगठनों के माध्यम से आयोजित महिला सम्मेलन का उद्धाटन राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष व मुख्य अतिथि ज्योति साह मिश्रा ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।
अच्छा स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा, आर्थिक मजबूती या रोजगार यही महिला सशक्तिकरण का फार्मूला
इस मौके पर मा0 उपाध्यक्ष ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा अच्छा स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा, आर्थिक मजबूती या रोजगार यही महिला सशक्तिकरण का फार्मूला है। इसको मिशन बनाकर हमें कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण अपने परिवार से शुरू करने की जरूरत है। सबसे पहले अपने परिवार से लड़का-लड़की का भेदभाव खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं कार्य कर रही है। महिलाएं आर्थिक रूप सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए तीन चरणों में कार्य किया जा रहा है। पहला उनका स्वास्थ्य दूसरा शिक्षा तीसरा रोजगार। जब शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो बेहतर शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। जब हम शिक्षित होंगे तो रोजगार अपने आप मिल जाएगा। जिस दिन महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होगी तो अपने आप महिला सशक्तिकरण का नारा सार्थक हो जाएगा। यहीं महिला सशक्तिकरण का फार्मूला है।


महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया
इस अवसर पर उन्होंने गुलदार के साथ लड़ते हुए अपने परिवार को बचाने वाली महिला प्रेमा देवी को 51 सौ रुपए आर्थिक सहायता दी। वहीं महिला को शीघ्र आर्थिक मदद करने और अन्य अनुमन्य सुविधा जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर उन्होंने सरकार के माध्यम से चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप व आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने को कहा। इसके बाद एक के बाद महिलाओं की समस्या सुनी। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

ये लोग मौजूद रहे

इस अवसर पर हेम कांडपाल, जानकी देवी, मीना देवी, ममता देवी, लीलाधर मठपाल, धनु सिंह बिष्ट, पवन तिवारी, रमेश गोस्वामी, हरीश कुमार, गणेश जोशी, पूरन चंद जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, तहसीलदार विवेक राजौरी, बीडीओ दिलमणि जोशी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *