• Tue. Apr 21st, 2026

    Uttarakhand: यहाँ 893 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित


    शुक्रवार को श्रीनगर में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय चौरास परिसर के स्वामी मनमंथन ऑडिटोरियम में पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जनपद की नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए।

    इस दौरान रुद्रप्रयाग जनपद में कुल 196 और पौड़ी जनपद में 697 आंगनवाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले।इस अवसर पर मैंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में उच्च शिक्षित महिलाएं और लड़कियां आंगनवाड़ी एवं सहायिकाएं बनी है, इसलिए भविष्य में छोटे बच्चों की शिक्षा और पोषण की गुणवत्ता का स्तर बहुत अच्छा होगा।

    आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें उत्तराखंड को विकसित बनाने के काम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भी बड़ी भूमिका होगी।इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के बाद हमारा विभाग सबसे बड़े मानव संसाधन वाले विभागों में शामिल हो गया है। अब हमारे कार्मिकों की संख्या लगभग 40,000 तक पहुंच गई है।इस अवसर पर पौड़ी जिला अध्यक्ष श्री कमल किशोर रावत जी, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती ऐश्वर्या रावत जी, डीपीओ रुद्रप्रयाग श्री अखिलेश मिश्रा जी, प्रभारी डीपीओ पौड़ी श्री देवेंद्र थपलियाल जी आदि उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *