• Mon. May 25th, 2026

Uttarakhand युवा भाजपा नेता की पत्नी ने किया सुसाइड, परिजनों को हत्या की आशंका

रुद्रपुर। युवा भाजपा नेता की पत्नी के सुसाइड की खबर ने हड़कंप मचा दिया। बता दें कि तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई है। भाजपा नेता की पत्नी का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। मामले की जांच जारी है। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवा भाजपा नेता सुदीप डे की पत्नी हेमा ने खुदखुशी कर ली। पत्नी ने पंखे के कुंडे में लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, सीओ, कोतवाल और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद जांच शुरू की गई।पुलिस ने मृत महीला के पति से जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में मृतका के पिता प्रेम राम का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि हमा आर्या और सुदीप डे की लव मेरिज थी। उनके मुताबिक बच्ची की हत्या की गई है। तो वहीं पुलिस की माने तो उन्हें फोन पर इसकी सूचना मिली थी। तब तक परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था। जानकारी में सामने आया कि दो मार्च को दोनों का विवाह हुआ था।कहा ये भी जा रहा है कि आज सुबह ही दोनों हेमा और सुदीप के बीच मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद सुदीप घर से चला गया था। हालांकि घर लौटने पर उसने पाया कि हेमा ने अंदर से कमरा बंद कर रखा है। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। तो देखा कि हेमा ने खुद को फांसी लगा ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *