• Mon. May 25th, 2026

इस आम बजट को देश की जनता मोदी सरकार की अंतिम विदाई के तौर पर देख रही-भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुड्डू’

अल्मोड़ा। आज बुधवार को जारी हुए नए बजट 2023 को लेकर  कांग्रेस कमेटी  के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू  ने कहा कि  केंद्र की मोदी सरकार लगातार देश की जनता को गुमराह कर रही है देश के जिस प्रधानमंत्री ने देश को प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने की बात की थी वो आज भी सपना बन कर रह गया है।
मध्यम वर्ग के विकास के लिए कोई उल्लेख नहीं
देश के वित मंत्री ने जो आज  आम बजट पेश किया है। इसमें देश की आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा मध्यम वर्ग के विकास के लिए कोई उल्लेख नहीं किया गया है इस आम बजट को देश की जनता मोदी सरकार का अंतिम विदाई के तौर पर देख रही है सरकार पूजीपति के दबाव मैं बजट पेश कर रही है आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं होने वाला है जनता महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा का कुशासन झेल रही है।   

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *