• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: शारदा स्कूल में हुई करियर काउंसिलिंग, विद्यार्थियों की कई जिज्ञासाएं हुई शांत

अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया

मंगलवार को अल्मोड़ा नगर के शारदा पब्लिक स्कूल  में आयोजित करियर काउंसलिंग में विद्यार्थियों को कक्षा 10 व 12 के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता प्रो. मिहिर के दास ने विचार रखे।
गोष्ठी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल व इंटर के बाद विभिन्न क्षेत्रों में करियर के विकल्पों को लेकर जानकारी दी गई। रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा से आए वक्ताओं ने चरित्र निर्माण व सर्वांगीण विकास को लेकर जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों की कई जिज्ञासाओं को मौके पर ही शांत किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लखचौरा ने आमंत्रित अतिथियों का आभार जताया। साथ ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कृत होने वालों में अंडर 12 बालक वर्ग के विनय कनवाल, बालिका वर्ग में प्रथम रही खुशबू फर्स्वाण तथा अंडर 17 वर्ग की रिया जोशी शामिल रही।
इस मौके पर चंदन बिष्ट, अनीता पवार, शिवानी बिष्ट सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। करियर काउंसलिंग का यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *