Cloud burst: सोमेश्वर में फटा बादल
उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा 10 मई से शुरू हो जाएगी, जिसके लिए लाखों लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी बीच, राज्य में बादल फटने की खबर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में बादल फटा है। बदल फटने से कई घरो में मलबे का पानी घुस गया। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। हालांकि किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है
अल्मोड़ा-सोमेश्वर क्षेत्र में बादल फटने की वजह से अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर मलबा आ गया है।सोमेश्वर क्षेत्र में आज यानी 9 मई की सुबह से ही मौसम पल- पल रंग बदलता रहा है। कल शाम करीब साढ़े सात बजे एकाएक बिजली कड़कने लगी। इस बीच जोरदार धमाके के साथ छतार के जंगल में बादल फट गया। इससे बाघ गधेरा ऊफान पर आ गया। गधेरे का मलबा चनोदा में करीब एक दर्जन घरों में घुस गया। मलबे के वेग ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दीं। दुकानों में रखा सामान तहस-नहस कर दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।करीब आधे घंटे तक लोग खौफ के साए में रहे। प्रभावित लोगों को सर छुपाने के लिए आसपास के घरों में शरण लेनी पड़ी। लोगों को संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से प्रभावितों को तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। मलबे की चपेट में एक ट्रक और एक कार भी आ गई।
- भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने दिया दूसरा ज्ञापन I
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अधिकाधिक सेवाएं आमजन तक पहुंचाई जाएं I
- जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय मलेथा के मयूर चौहान और शुभम का चयन।
- अल्मोड़ा: शास्त्रीय संगीत की सुरावली से जीवंत हुई उस्ताद आफ़ाक़ हुसैन ख़ाँ की स्मृतिसांस्कृतिक नगरी में ‘भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह 2026’ का आयोजन, विख्यात कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
- हंतावायरस (Hantavirus) Alert: क्रूज शिप पर प्रकोप के बाद WHO सतर्क, जानें क्या है यह जानलेवा वायरस
This post was published on 09/05/2024 5:34 AM