मानसून सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त– सीएम धामी
सचिवालय में आगामी मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन व अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य निश्चित समयावधि के दौरान पूर्ण करने के निर्देश दिए। आपदा के दृष्टिगत अल्मोड़ा जिला बेहद संवेदनशील है, ऐसे में वहां पर मानसून सीजन के दौरान विशेष रूप से SDRF टीम की तैनाती की जाए। पहाड़ी राज्य होने के कारण मानसून सीजन हमारे लिए एक चुनौती की तरह है। अतिवृष्टि और आपदा से निपटने के लिए तय समय के अंदर ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर अधिक आपदा आई थी, उन स्थानों को चिन्हित किया जाए और वहां पर आपदा से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून से पूर्व नालियों, सिंचाई गूलों और नहरों की सफाई सुनिश्चित की जाए। नगर निगम और पालिका क्षेत्रों में भी यदि कहीं जलभराव से संबंधित कार्य किए जाने हैं तो उन्हें भी तय समय पर पूरा किया जाए। आपदा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। बंद सड़कों को खोलने के लिए जगह-जगह जेसीबी की तैनाती की जाए। समस्त जिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि आपदा मद के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए जल्द से जल्द धनराशि अवमुक्त की जाए। पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को एयर लिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए। जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर दवाइयों के छिड़काव और मानकों का पालन करवाने के निर्देश दिए।
- भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने दिया दूसरा ज्ञापन Iकीर्तिनगर हिंसरियाखाल पट्टी के 7 गांवों में 3 माह से चल रही भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को 3 माह में दिया दूसरा… Read more: भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने दिया दूसरा ज्ञापन I
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अधिकाधिक सेवाएं आमजन तक पहुंचाई जाएं IAlmora कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विकास भवन सभागार, अल्मोड़ा में कुमाऊं मंडल के समस्त जनपदों के अधिकारियों के साथ सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की विस्तृत… Read more: कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अधिकाधिक सेवाएं आमजन तक पहुंचाई जाएं I
- जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय मलेथा के मयूर चौहान और शुभम का चयन।कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में बेहतर शिक्षा और पाठ्य सहगामी क्रियाओं से नित नए आयाम स्थापित हो रहें हैं। इस वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में… Read more: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय मलेथा के मयूर चौहान और शुभम का चयन।
- अल्मोड़ा: शास्त्रीय संगीत की सुरावली से जीवंत हुई उस्ताद आफ़ाक़ हुसैन ख़ाँ की स्मृतिसांस्कृतिक नगरी में ‘भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह 2026’ का आयोजन, विख्यात कलाकारों ने दी प्रस्तुतियांअल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल का प्रेक्षागृह रविवार को शास्त्रीय संगीत की लहरियों से सराबोर हो उठा। अवसर था लखनऊ घराना तबला के प्रख्यात ख़लीफ़ा उस्ताद आफ़ाक़ हुसैन ख़ाँ… Read more: अल्मोड़ा: शास्त्रीय संगीत की सुरावली से जीवंत हुई उस्ताद आफ़ाक़ हुसैन ख़ाँ की स्मृतिसांस्कृतिक नगरी में ‘भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह 2026’ का आयोजन, विख्यात कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
- हंतावायरस (Hantavirus) Alert: क्रूज शिप पर प्रकोप के बाद WHO सतर्क, जानें क्या है यह जानलेवा वायरसनई दिल्ली (10 मई 2026): कोविड-19 के लगभग 6 साल बाद, हंतावायरस (Hantavirus) ने दुनिया भर के स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। अटलांटिक महासागर में चल रहे एक लग्जरी क्रूज… Read more: हंतावायरस (Hantavirus) Alert: क्रूज शिप पर प्रकोप के बाद WHO सतर्क, जानें क्या है यह जानलेवा वायरस
This post was published on 11/06/2024 11:26 AM