• Wed. Jan 21st, 2026

    मासूम पिल्ले की गला घोंटकर हत्या, केस दर्ज

    जानवरों के साथ अत्याचार की खबरें अक्सर देखने को मिलती रहती हैं। अब देहरादून में ढाई महीने के पालतू कुत्ते के पिल्ले की उसके मालिक द्वारा ही गला घोंटकर हत्या करने का पशु क्रूरता का मामला सामने  आया है। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पिल्ले के मालिक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया है।
    इस मामले में पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य पूजा बहुखंडी ने बताया कि उन्हें क्षेत्र के ईश्वर शर्मा ने अपने पालतू पिल्ले की हत्या करने की सूचना मिली। इस सूचना पर वह पुलिस को साथ लेकर आरोपित के घर पहुंचीं। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ईश्वर शर्मा ने बताया कि छह मार्च को पिल्ले ने घर में दो तीन जगहों पर मल त्याग कर गंदगी कर दी थी। इससे वह क्रोधित हो गए और आवेश में परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में ही पिल्ले की हत्या कर दी। उस समय उनके स्वजन भी वहीं पर मौजूद थे। आरोपित इस देशी पिल्ले को पास की गली से उठाकर पालने के लिए घर लाया था।
    पता चला कि पहले इस देशी पिल्ले को पास की गली से उठाकर पालने के लिए घर लाये थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने घटना से संबंधित सारी सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। उन्होंने यह साक्ष्य पुलिस को भी उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ईश्वर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *