• Mon. May 25th, 2026

निर्वाचन आयोग ने 9 दिसंबर तक नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की अपील की

निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने और विवरण सही करवाने की अपील की। आयोग ने कहा है कि विशेष सारांश पुनरीक्षण अगले महीने की 9 तारीख तक जारी रहेगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण महत्‍वपूर्ण है।

यदि आपकी उम्र 1 जनवरी 2024 तक 18 या 18+ है, तो SSR 2024 के तहत आप खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत कर सकते हैं। 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2024 तक 18 वर्ष की आयु वाले युवा भी मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए 9 दिसंबर से पहले अग्रिम आवेदन जमा कर सकते हैं।

इसके अलावा जो मतदाता मृत हो चुके हैं या दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं उनका नाम सूची से विलोपित भी किया जाएगा। इसी तरह का शिविर 25 और 26 नवंबर को होगा।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *