• Tue. May 26th, 2026

उत्तराखण्ड में महंगी हुईं बिजली, विद्युत नियामक आयोग ने नई दरे ज़ारी की

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली दरे भी बढ़ गई है। उत्तराखंड राज्य में विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की नई दरें जारी कर दी गई है। बता दें कि आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएल प्रसाद द्वारा पत्रकार वार्ता करते हुए नई दरों के बारे में बताया गया है।

बीपीएल के 4.5 लाख उपभोक्ताओं ,स्नो बाउंड उपभोक्ताओ और फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है वही घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे और 200 यूनिट पर 30 पैसा तथा 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11% तक बढ़ौतरी की संभावना जताई जा रही थी और विद्युत नियामक आयोग द्वारा नई दरें जारी करते हुए 7% की बढ़ोतरी की गई है।

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि सोलर वाटर हीटर में छूट 75 रुपये प्रति 50 लीटर रखी गई है। बता दें कि प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी।

यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की थी, जिसके सापेक्ष नियामक आयोग उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से अपना फैसला लेने की बात कही थी। इस साल यूपीसीएल ने बिजली खरीद पर सालाना 1281 करोड़ का हवाला देते हुए मांग की थी कि बिजली की दरों में 23-27 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए।

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस याचिका पर प्रदेशभर में जनसुनवाई, सभी हितधारकों से बातचीत के बाद बिजली की नई दरों को अंतिम रूप देकर इस सप्ताह के अंत या सोमवार तक बिजली दरें घोषित की किए जाने की बात कही थी। प्रदेशभर में जनसुनवाई के साथ ही सभी हितधारकों से की गई बातचीत के बाद बिजली की नई दरों को जारी कर दिया गया है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *