• Sun. Feb 15th, 2026

वन विभाग का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,वन रेंज अधिकारी की मृत्यु, दो वन दरोगा घायल

उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे की खबरें आ रही है इसी कड़ी में आज बुधवार को उत्तरकाशी संगम चट्टी मोटरमार्ग पर रवाडा के पास आज वन विभाग का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से वन रेंज अधिकारी की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो वन दरोगा घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से एसडीआरएफ और पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया।


वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहित SDRF व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी को खाई से निकाला। इस हादसे के दौरान वाहन में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।


जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति शंकर आनंद वन विभाग में रेंज अधिकारी पद पर थे। बाकी दो घायल वन रक्षक और चालक हैं जिनको 108 आपातकालीन एबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, शव को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुःखद घटना के बाद वन विभाग में मातम छा गया है। हादसे में मृत रेंज अधिकारी शंकर आनंद 2018 बैच के अधिकारी थे। उनकी पत्नी भी वन क्षेत्राधिकारी पद पर टिहरी डैम वन प्रभाग वन प्रभाग में तैनात हैं। करीब दो साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *