• Tue. Apr 21st, 2026

    बड़े होकर, बनेंगे पुलिस। राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान के तहत महिला थाना ने स्प्रिंगडेल के छोटे बच्चों को दी जानकारी

    ByD S Sijwali

    Aug 28, 2025

    बड़े होकर, बनेंगे पुलिस। राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान के तहत महिला थाना ने स्प्रिंगडेल के छोटे बच्चों को दी जानकारी।

    देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न संस्थानों में राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान (राष्ट्रीय प्रतीक जागरूकता मिशन) शीर्षक के तहत जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

    अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 27.08.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी, थानाध्यक्ष महिला थाना मय पुलिस टीम द्वारा स्प्रिंगडेल स्कूल अल्मोड़ा के छोटे बच्चों को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों और निशानों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय पशु, पक्षी, फूल, वृक्ष, गान, गीत, प्रतीक चिन्हों एवं आदर्श वाक्य सत्यमेव जयते के बारे में रोचक और सरल भाषा में जानकारी दी गयी, और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों की अहमियत समझायी गयी। साथ ही उपस्थित बच्चों से साथ संवाद कर उन्हें दोस्ताना माहौल में बाल अपराध, ‘गुड टच-बैड टच’ जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारियां दी गयी।

    बच्चों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई सवाल पूछे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारियां व समाज के प्रति सेवा भावना देखकर बच्चों में भी भविष्य में पुलिस बनने की प्रेरणा जागी।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *