• Fri. Apr 24th, 2026

    हल्द्वानी: तीन दिन से लापता युवती प्रेमी संग मिली, युवक गिरफ्तार

    हल्द्वानी। तीन दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया है। किशोरी को ले जाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    कोतवाली के एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि तीन दिन पहले क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने इलाके के ही रहने वाले युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो किशोरी की लोकेशन मुखानी में मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

    पुलिस के मुताबिक किशोरी ने युवक के पक्ष में ही अपने बयान दिए हैं। हालांकि युवक को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *