• Tue. Apr 21st, 2026

    भवन मानचित्रों की स्वीकृति के लिए 2 जुलाई को एक दिवसीय कैम्प का आयोजन

    नैनीताल। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा नगर निगम, हल्द्वानी-काठगोदाम एवं नगर पालिका परिषद्, रामनगर क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त होने वाले भवन मानचित्रों की स्वीकृति के लिए 2 जुलाई को पूर्वान्ह 11:00 बजे से प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी (उपजिलाधिकारी कार्यालय, हल्द्वानी परिसर) में 01 दिवसीय कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

    विजयनाथ शुक्ल, सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल ने बताया कि प्रस्तावित कैम्प में प्राप्त होने वाले भवन मानचित्रों का स्थल पर ही निस्तारण करते हुये मानचित्र स्वीकृति निर्गत की जानी है। प्रस्तावित कैम्प में भवन मानचित्रों की स्वीकृति के समय विभिन्न विभागों के अनापत्ति की आवश्यकता होगी। ऐसे प्रकरणों (क्रिटीकल प्रकरणों को छोड़कर) को स्थल पर ही अनापत्ति निर्गत करते हुये मानचित्रों का निस्तारण किया जाना है।

    प्रस्तावित कैम्प जनसामान्य की सुविधा के दृष्टिगत आयोजित किया जा रहा है जिसमें तमाम विभागों की उपस्थिति अनिवार्य की गई हैसचिव ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा नगर निगम, हल्द्वानी-काठगोदाम एवं नगर पालिका परिषद्, रामनगर क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त होने वाले भवन मानचित्रों की स्वीकृति के लिए दिनांक 2 जुलाई को पूर्वान्ह 11:00 बजे से प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी (उपजिलाधिकारी कार्यालय, हल्द्वानी परिसर) में आयोजित होने वाले 01 दिवसीय कैम्प में सभी सक्षम अधिकारी जो विभागीय अनापत्ति निर्गत कर सके, को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की अपील की है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *