• Tue. Apr 21st, 2026

    लेफ्टिनेंट कार्तिक बोरा का अपने गांव खेरदा पहुंचने पर फूलमालाओं से भव्य स्वागत

    अल्मोड़ा। दिनांक 26 जून 2025 को नेशनल डिफेंस अकादमी के तहत आई0 एम0 ए0 देहरादून से पास आउट लेफ्टिनेंट चि0 कार्तिक बोरा आज अपने माता-पिता एवं छोटी बहन के साथ अपने ग्राम खेरदा पहुंचे। उनके साथ उनके चाचा एवं चाची व उनके पारिवारिक जन एवं रिश्तेदार-नातेदार भी ग्राम खेरदा में आए हुए थे।
    गांव पहुंचने पर कार्तिक के माता-पिता ने अपने पैतृक निवास स्थान पर ईस्ट देवी देवताओं की पूजा अर्चना की भगवान श्री सत्यनारायण जी की कथा/पाठ का आयोजन इस खुशी के मौके पर उनके द्वारा किया गया। ग्राम के मांं भगवती मंदिर में भी पूजा की गई। इसी के साथ कार्तिक के लेफ्टिनेंट बनने की खुशी में उनके पिता चंदन सिंह बोरा जी के द्वारा सभी ग्रामवासियों को प्रीतिभोज का आमंत्रण दिया गया । इसके साथ ही उपस्थित सभी जनों को मिष्ठान वितरण भी किया गया।

    सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े पूर्व ग्राम प्रधान खेरदा सी0पी0जोशी के द्वारा चि0 कार्तिक बोरा के प्रथम बार गांव आगमन पर उन्हीं के निवास स्थान पर उनका फूल मालाओं से एवं सॉल ओढ़ाकर सभी ग्रामवासियों की ओर से स्वागत किया गया।

    उनके लेफ्टिनेंट बनने की खुशी में सूक्ष्म स्वागत कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा के वरिष्ठ नागरिक जनों ने डॉ0 लक्ष्मण सिंह बोरा जी उम्र 92 वर्ष, मोहन चंद जोशी उम्र 88 वर्ष, जीवनचंद जोशी जी उम्र 85 वर्ष एवं आन सिंह बोरा जी उम्र 81 वर्ष इन सभी वरिष्ठ नागरिक जनों ने लेफ्टिनेंट कार्तिक बोरा का माला पहनाकर स्वागत किया

    स्वागत कार्यक्रम में खेरदा के नि-वर्तमान सदस्य क्षेत्र पंचायत हेमचंद जोशी जी ने लेफ्टिनेंट कार्तिक बोरा का सॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। और आशीष स्वरूप अपने मुखारविंदू से कार्तिक की सफलता का बखान किया।

    उपस्थित महिला समूह द्वारा कार्तिक के लेफ्टिनेंट बनने की खुशी में मंगल गीत गाए। और बोरा परिवार का उत्साह वर्धन किया।

    12 वीं परीक्षा में रहें स्कूल टॉपर

    कार्तिक एक मध्यम वर्गीय परिवार में पले-बढें हैं। उनकी शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से हुई। 12 वीं परीक्षा में स्कूल टॉपर के रूप में उन्होंने यह साबित कर दिया था। कि आने वाले भविष्य में कुछ बड़ा मकान हासिल करेंगे। उनका सपना बचपन से ही भारतीय सेना में जाने का रहा था। और हमेशा देश प्रेम की भावना उनके अंदर कुट-कुट करके भरी थी। उसी के परिणाम स्वरूप उन्होंने यह परीक्षा बड़ी ही लग्न एवं मेहनत से पास की पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट के पद को सुशोभित किया है।

    उनके लेफ्टिनेंट बनने की खुशी में उपस्थित सभी ग्राम वासियों ने उन्हें ढेर सारा प्यार एवं आशीष प्रदान किया। और कार्तिक बोरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश प्रेम के साथ-साथ गांव प्रेम की भावना को भी हमेशा दिल में संजोए रखूंगा।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *