• Tue. May 26th, 2026

प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट आज

मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं आज के लिए ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की और मध्यम वर्षा के साथ बर्फबारी हो सकती है।
कल बागेश्वर जिले के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे।

गरूड़ तहसील में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कपकोट तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।  टिहरी जिले के भिलंगना विकासखंड में गरज के साथ बौछारें पड़ीं। अल्मोड़ा में तेज हवाओं के चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *