• Wed. Feb 11th, 2026

दीपावली पर्व के बाद कल मंगलवार को बंद रहेगी बाजार

अल्मोडा – अल्मोड़ा व्यापार मंडल ने दीपावली की सभी व्यापारियों एवम जनता को शुभकामनाएं दी हैं। दीपावली के त्यौहार पर आज अल्मोड़ा के बाजार में खासी रौनक दिख रही है , चहल-पहल देखी जा रही है दीपावली में बाजार को बहुत सारी रंग बिरंगी आकर्षक रूप से सजाया गया हैं । फूल माला में बिजली की माला और अन्य प्रकार के सजावटी सामानों से सजाया गया है शहर के अलावा गांव नगर के आसपास के स्थानीय लोग भारी संख्या में खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं, दूसरी तरफ व्यापार मंडल की ओर से समस्त व्यापारी और आम जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है। साथ ही घोषणा भी की गई कि मंगलवार को अल्मोड़ा बाजार पूरी तरह बंद रहेगा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील शाह ने एक बयान जारी कर कहा कि दीपावली सीजन को देखते हुए भी साप्ताहिक अवकाश के दिन बाजार खोला गया था। आज शाम को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा ,और कल मंगलवार को बाजार पूर्णतय बंद रहेंगे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *