• Sat. Apr 25th, 2026

    सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

    ✳️ गुरुवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दो दिवसीय यूथ 20 कंसल्टेशन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश विदेश के युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

    ✳️ डीआरडीओ के वैज्ञानिक को पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव को गुप्त सूचना देने के आरोप में पुणे में गिरफ्तार किया गया। वैज्ञानिक कथित तौर पर व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के माध्यम से “पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव” के एक एजेंट के संपर्क में था। यह हनीट्रैप का मामला है।
    ✳️ राज्यपाल गुरमीत सिंह से आज हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने श्री बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली।
    ✳️ खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को शीघ्र देने का निर्देश दिया।
    ✳️ ताशकंद में विश्‍व पुरूष मुक्‍केबाजी चैम्पियनशिप में नरेंद्र बेरवाल ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
    ✳️ उत्‍तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल ने मेरठ जिले में मुठभेड़ में खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को मार गिराया।
    ✳️ दिल्ली रेल टिकट आरक्षण केंद्रों की सेवा छह और सात मई की रात्रि पौने बारह बजे से तड़के चार बजकर पंद्रह मिनट तक स्थगित रहेगी।
    ✳️ कल शाम कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 5 रनों से हराया।
    ✳️ देवी-देवताओं के नाम पर वोट मांगने के लिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की पीएम की शिकायत।बीते दिन कर्नाटक की रैली में पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस रिवर्स गियर वाली पार्टी है। आप लोगों को बजरंग बली का नारा लगाना है ।
    ✳️ पाकिस्तानः ख़ैबर पख़्तूनख्वा में 5 शिक्षकों समेत 8 लोगों की गोली मार कर हत्या।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *