• Sat. Apr 25th, 2026

    हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसी हुए गदगद,जिलाध्यक्ष पाण्डेय के नेतृत्व में किया मिष्ठान वितरण

    अल्मोड़ा-हिमांचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत से गदगद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में आज स्थानीय चौघानपाटा में मिष्ठान वितरित किया।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का रूझान कांग्रेस की ओर है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चुनावी वादे प्रत्येक जगह हवा हवाई साबित हुए हैं।जनता जान चुकी है कि विकास करने वाली पार्टी केवल कांग्रेस है।मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, सभासद सचिन आर्या,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्या,यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,नगर उपाध्यक्ष एन डी पाण्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पाण्डेय, गोविन्द प्रसाद, पूर्व राज्यमंत्री केवल सती,प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,जिला महासचिव गीता मेहरा,जिला महामंत्री राधा बिष्ट, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,हेम तिवारी,अवनी अवस्थी,हरीश रौतेला,पूरन सिंह अधिकारी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *