• Tue. May 26th, 2026

पिथौरागढ़ में मिला दो महीने पुराना शव

पिथौरागढ़ में मिला दो महीने पुराना शव

पिथौरागढ़ के पंचेश्वर क्षेत्र में आज पुलिस को एक अज्ञात पुरूष का शव पड़ा हुआ मिला। यह शव लगभग दो माह पुराना बताया जा रहा है। मृतक की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच बताई गई है। शव को घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी और एसडीआरएफ की टीम जिला मुख्यालय लाई है। उप निरीक्षक बबीता टम्टा की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को 3 दिन तक शिनाख्त के लिए रखा जाएगा इसके बाद अंत्येष्टि कर दी जाएगी।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *