• Tue. May 26th, 2026

जनगणना-2027 के लिए आउटसोर्स से होगी भर्ती

NewsNews uttarakhand

जनगणना-2027 के लिए आउटसोर्स से होगी भर्ती, 20 फरवरी तक मांगी निविदा

जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिला स्तर पर आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से तकनीकी सहायक व एमटीएस की तैनाती की जाएगी। जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा निविदा आमंत्रित की गयी है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 अपराह्न 02:00 बजे निर्धारित की गयी है।अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिला कार्यालय पौड़ी में 02 तकनीकी सहायक व 01 एमटीएस की तैनाती की जाएगी। तकनीकी सहायक के लिए अधिकतम मानदेय 25 हजार रुपये प्रतिमाह तथा एमटीएस के लिए 18 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के कार्य हेतु आवश्यक मानव संसाधन की तैनाती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही है। यह नियुक्ति अधिकतम 16 से 18 माह के लिए होगी। कार्य अवधि पूर्ण होने पर यह व्यवस्था स्वतः समाप्त मानी जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मद में भारत सरकार या राज्य सरकार की कोई वित्तीय अथवा अन्य जिम्मेदारी नहीं होगी। साथ ही नियुक्त कार्मिकों को नियमितीकरण या किसी अन्य पद पर नियुक्ति का कोई अधिकार या दावा नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्य की उपयुक्तता के आधार पर सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी/कर्मियों को भी नियुक्त किया जा सकता है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *