• Mon. May 25th, 2026

तीन सप्ताह से बंद है 35 करोड़ की लागत से बनी सरयू दन्यां लिफ्ट योजना

40 ग्राम पंचायतों के दो सौ से अधिक गांवों के लोग हुए परेशान


दन्यां- सरयू -बेलक दन्यां पंपिंग योजना बीते तीन सप्ताह से बंद है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से 40 ग्राम पंचायतों के दो सौ से अधिक गांवों में पेयजल की जबर्दस्त किल्लत हो रही है।

धौलादेवी ब्लाक के अनेक जनप्रतिनिधियों ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।पांच साल पूर्व सरयू नदी से 35 करोड़ से अधिक की लागत से लिफ्ट पेयजल योजना बनाई गई थी। इस योजना से धौलादेवी ब्लाक में 40 ग्राम पंचायतों के दो सौ से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है।

21 दिनों से पानी लिफ्ट न होने से दो सौ से अधिक गांवों में पेयजल के लिए मारामारी

योजना निर्माण के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ी के चलते बरसात में इनटेक वैल से पानी लिफ्ट होना बंद हो जाता है। पिछले 21 दिनों से पानी लिफ्ट न होने से दो सौ से अधिक गांवों में पेयजल के लिए मारामारी मची है। क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह में आपूर्ति सुचारू न होने पर पेयजल निर्माण निगम के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।दीपक जोशी अवर अभियंता, पेयजल निर्माण निगम अल्मोड़ा ने बताया कि काफी दिनों से लगातार बारिश होने से सरयू नदी उफान पर है। इनटेक वैल में गाद भर गया है। बरसात के मौसम में स्थानीय गधेरों का पानी इनटेक वैल में डालकर लिफ्ट करने की वैकल्पिक व्यवस्था गतिमान है।        

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *