• Mon. Mar 9th, 2026

    SSJU: मन की बात से लोगों को भारत के विकास के लिए प्रेरणा मिल रही है- डॉ देवेन्द्र बिष्ट

    Latest news webfastnews

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गये मन की बात का 100 वाँ संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित हुआ। जिसको सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के मुख्यालय में भी सुना गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा लोकल फ़ॉर वोकल की अवधारणा को साकार कर रहे भारत के लोगों से बात कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
    मेक इन इंडिया के लिए कार्य कर रहे लोगों को इस कार्यक्रम से सब जान रहे हैं।

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में भी भारत के विकास में अपना योगदान, मेक इन इंडिया की अवधारणा को साकार करने, लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को सुना गया। प्रधानमंत्री की मन की बात का १०० वाँ संस्करण प्रसारित हुआ। जिसे विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने ऑनलाइन देखा।
    इस अवसर पर उप परीक्षा नियंत्रक डॉ देवेन्द्र बिष्ट ने कहा कि मन की बात से लोगों को भारत के विकास के लिए प्रेरणा मिल रही है।

    कई शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों की उपस्थिति रही
    इस अवसर पर उप परीक्षा नियंत्रक डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, वैयक्तिक सहायक श्री विपिन जोशी, डॉ देवेंद्र धामी, डॉ नीलम,त्रिलोक सिंह,देवेंद्र पोखरिया,डॉ सुमित, डॉ गोकुल देवपा, विनीत कांडपाल, पवन रावल, गोविंद मेर, राकेश साह, रवि अधिकारी, रवींद्र बिष्ट, डॉ ललित जोशी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी शामिल हुए।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *