• Tue. Apr 21st, 2026

    Uttarakhand भूत भगाने के नाम पर तांत्रिक ने युवती से किया दुष्कर्म

    हरिद्वार, भूत भगाने का झांसा देकर तांत्रिक पर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं तांत्रिक पर इलाज के नाम पर हजारों रुपये की नकदी हड़पने का आरोप भी लगा है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला जनपद हरिद्वार के रुड़की का है।

    एक महिला ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी की तबीयत काफी खराब रहती थी। बेटी रात को सोते समय डर जाती थी। जिसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती थी। साल 2025 जनवरी माह में महिला अपनी बेटी को पिरान कलियर स्थित विश्व तांत्रिक पर इलाज के नाम पर हजारों रुपये की नकदी हड़पने का आरोप भी लगा

    पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी

    दरगाह में जियारत के लिए ले गई। जहां पर उसे सुशीला नाम की एक महिला मिली। महिला ने बताया था कि लक्सर क्षेत्र के भारूवाला गांव निवासी समर सिंह झाड फूंक का काम करता है। वह उसकी बेटी को ठीक कर देगा।

    जिसके बाद वह अपनी बेटी को समर सिंह के घर ले गई। इसके बाद समर सिंह ने महिला की बेटी के शरीर पर एक निशानी

    बताई। इसी के साथ उसे अकेले में जाकर इस निशानी को देखने के लिए कहा। जब महिला को बेटी के शरीर पर निशानी मिली तो उसे यकीन आ गया, इसके बाद समर सिंह ने पूजा करने के बाद उसने एक हजार रुपये लिए और उन्हें वापस घर भेज दिया। तबियत में सुधार न होने पर समर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पर जिन्न का साया है। उसे घर आकर इलाज करना होगा।

    आरोप हे कि 15 फरवरी 2025 को समर सिंह उनके घर आया। घर पर पहुंचने के बाद समर सिंह ने दस हजार रुपए नकद और कुछ सामान के एवज में पांच सौ रुपए की मांग की। महिला ने दस हजार और साथ ही आठ हजार रुपए का पूजा का सामान लाकर दे दिया। इसके बाद

    आरोपी ने एंकात में पूजा की बात कहते हुए उसकी बेटी को रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    जब युवती की मां ने उसे विश्वास में लेकर पूछा तो उसने पूरी बात अपनी मां को बता दी। बेटी की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाई।

    सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया पुलिस ने इस मामले में समर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *