• Wed. Feb 11th, 2026

अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

Almora : सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों के अलावा विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सांसद ने केन्द्र घोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये वास्तव में इस योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को ही मिले लाभ इसका विशेष प्रयास किये जायेगे। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुये जनपद के चिकित्सालयों में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी प्राप्त की गय। निर्देश दिये कि जनपद में संचालित जन औषधि केन्द्रो में मिलने वाली दवाईयों की उपलब्ध पूरी तरह से हो इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा। प्रचार्य मेडिकल कालेज को निर्देश दिये कि मेडिकल कालेज में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिले इसके लिये समय-समय पर कार्याें की मॉनिटरिंग की जाय। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जनपद में किये जा रहे विकास कार्याें की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि जो भी सड़क मार्ग बनाये जाते है उनमें समयबद्धता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुये मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में जो समस्यायें वर्तमान समय में आ रही है उसके निराकरण के लिये एक एक्शन प्लान बनाया जाय ताकि शिक्षा में गुणात्मक सुधार किया जाय सके। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक घर को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना में गुणवत्ता व थर्ड पार्टी मूल्याकंन करने के भी निर्देश दिये। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत दी जाने वाली पेंशन का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले व इसमें विशेषकर वृद्वावस्था पेंशन व विकलांग पेशन में आ रही दिक्कतों को जल्द से दूर करते हुए उन्हें पेंशन का लाभ दिलायें। जनपद में अमृत सरोवर कार्यक्रम के अन्तर्गत बनाये गये अभी सभी विकास खण्डों में बनाये जा चुके अमृत सरोवर की जानकारी प्राप्त की। जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम के लिए चयनित ग्राम सुनोली में किये जा रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। इस बैठक में जिलाधिकारी वन्दना, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी, जिला विकास अधिकारी के0एन0 तिवारी, परियोजना निदेशक चन्द्रा फर्त्याल, प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत के अलावा समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *