अभिलेख अध्यावधिक व रख- रखाव अच्छा पाये जाने पर की नगद पुरस्कार की संस्तुति
अल्मोड़ा – बुधवार को सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा द्वारा थाना चौखुटिया का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कर्मचारी बैरक,भोजनालय,हवालात ,CCTNS/ थाना कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क,मालखाना,थाना अभिलेखों,आपदा प्रबंधन के उपकरणों,दंगा नियंत्रण उपकरणों का निरीक्षण किया गया।थाना कार्यालय के अभिलेख अध्यावधिक व रख- रखाव अच्छा पाये जाने पर कार्यालय में नियुक्त समस्त कर्मचारियों हेतु नगद पुरस्कार की संस्तुति की गई है। इसके उपरांत लंबित मालों व थाना परिसर में खड़े मुकदमाती वाहनों की समीक्षा कर निस्तारण करने, आपदा व दंगा नियंत्रण उपकरणों व सीसीटीवी कैमरों को कार्यशील दशा में रखने के निर्देश दिए गये। कार्यालयों/ बैरिक, मैस व थाना परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।निरीक्षण के उपरांत कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई व समाधान किया गया, कर्मचारियों को थाने में आने वाले आगंतुकों की सहायता करने व जनता के साथ मित्रतापूर्वक व्यवहार करने हेतु कहा गया।
सभी कर्मचारियों को प्रभावी बीट पुलिसिंग के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये, विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के उपरांत सीओ रानीखेत द्वारा चौखुटिया थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों, CLG सदस्यों के साथ मीटिंग की गई, प्रभावी पुलिसिंग हेतु विचार विमर्श कर सुझाव लिए गए, सभी से अपराध नियंत्रण, शांति/कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना पुलिस को सहयोग करने की अपील की गयी।बैठक में साइबर अपराध, यातायात नियम, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति व पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
